
मनोज सैनी
भगवानपुर। सचिन कुमार पुत्र महिपाल नि0 मण्डावर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार ने थाना भगवानपुर में तहरीर दी कि 11-12 जुलाई की रात्रि को अज्ञात चोरो द्वारा उनकी भैंस जिसका टोकन न0 150014405661 चोरी कर ली गयी है जिस पर थाना भगवानपुर में मु0अ0सं0- 432/2021 धारा 379 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। एसएसपी हरिद्वार ने तत्काल टीमे गठित कर घटना के अनावरण के निर्देश दिये गये। एसएसपी के निर्देशानुसार अनावरण हेतु अलग-अलग टीमो का गठन किया गया। जिसके परिणामस्वरूप 13 जुलाई को मुखबीर की सूचना पर गागलहेडी अन्डरपास के नीचे तीन अभि0गण मोहसीन पुत्र नसीम उर्फ कल्लू नि0 ग्राम गन्देबडा, थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उ0प्र0, फरमान पुत्र सलीम नि0 ग्राम गन्देवडा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 21 वर्ष, बाला पुत्र शमीम निवासी मौहल्ला किल्ला मंगलौर थाना मंगलर जिला हरिद्वार उम्र 40 वर्ष को चोरी की भैस व सैन्ट्रो कार सं0 Up 14 U -1017 रंग आसमानी के साथ गिरफ्तार किया गया। अभि0गणो को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पूछताछ में अभियुक्तों ने संयुक्त रूप से बताया कि उन्होंने कल रात्रि के समय मण्डावर से यह भैंस किसी के घर के बाहर बंधी थी, चोरी की है। जिसे वे रात्रि में इसे अपने गांव मे ले गए थे। जहां उन्होंने भैंसो को एक आम के बाग में बाँध कर रखा था और आज वह इसको बेचने मंगलौर जा रहे थे कि पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। चोरी की गई भैंस व अभियुक्तों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सत्येन्द्र नेगी थाना भगवानपुर, का0 873 गुलबहार थाना भगवानपुर, का0 487 सचिन थाना भगवानपुर, हो0गा0 उदयपाल थाना भगवानपुर, हो0गा0 ओमप्रकाश थाना भगवानपुर शामिल थे।
More Stories
पंचायत चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराने पर कांग्रेसजनों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी।
खरे निकला खोटा सिक्का, पत्रकारिता को किया कलंकित।
ऑपरेशन कालनेमी: जनपद के अलग अलग क्षेत्रों से 44 कालनेमी गिरफ्तार।