मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार जारी है। उसी सिलसिले में मंगलवार को 9 अवैध रूप से काटी गयी कॉलोनियों के सील/ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गयी।

सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि श्री अशोक पाडिया, अमात्रा के निकट, श्यामपुर कांगड़ी हरिद्वार, श्री जितेन्द्र कुमार, महादेव मन्दिर गाजीवाला हरिद्वार की 7 दुकाने, श्री नीरज शर्मा, एन0एच0-58 मुख्य मार्ग, मनोहरपुर, बहादराबाद, हरिद्वार की अवैध कॉलोनी, श्री अनुज कुमार, एन0एच0-58 मुख्य मार्ग, बहादराबाद, हरिद्वार की अवैध कॉलोनी, श्री दुष्यंत पुत्र स्व० श्री सुरेंद्र सिंह, जया मैक्सवैल हॉस्पिटल के निकट, बहादराबाद, हरिद्वार की अवैध कॉलोनी, श्री रविंद्र चौहान, हरिद्वार रूडकी मुख्य मार्ग, बहादराबाद, हरिद्वार की अवैध कॉलोनी, श्री आशीष अग्रवाल, लाइन न.-3, सुमन नगर सलेमपुर हरिद्वार की अवैध कॉलोनी, श्री अतुल गोसाईं , सुमन नगर हरिद्वार का अवैध निर्माण, श्री सुभाष चंद पुत्र श्री सूरजमल सिंह, गायत्री विहार भूपतवाला, हरिद्वार का अवैध निर्माण, एचआरडीए के सहायक अभियंता श्री पंकज पाठक, अवर अभियंता श्री बलराम सिंह, अवर अभियंता आकाश जगूडी व् स्टाफ की टीमों ने 05 अवैध कालोनियों तथा 04 अवैध निर्माणों को सील करने की कार्यवाही की गयी।

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

More Stories
प्रेस क्लब, हरिद्वार वार्षिक चुनाव: अध्यक्ष पद पर 2 व महासचिव पर 3 ने लिया नामांकन।
प्रदेश के सरकारी विभागों में दिन दूनी रात चौगुनी रफ्तार से फल फूल रहा है भ्रष्टाचार। 50 हजार की रिश्वत के बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर रंगे हाथ गिरफ्तार।
शिवडेल स्कूल में स्ववेद प्ले ग्रुप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘विद्या आरंभ संस्कार’।