सुनील मिश्रा
हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार के चुनाव की सरगरमियाँ तेज हो गई है। आज प्रेस क्लब चुनाव में नामांकन के दिन अध्यक्ष पद पर दो सदस्यों तथा महासचिव पद पर तीन सदस्यों द्वारा नामांकन किया गया। कार्यकारिणी पद पर 26 सदस्यों ने नामांकन लिया।
सुबह 10:00 प्रेस क्लब सभागार में प्रेस क्लब चुनाव के लिए नामांकन पत्र दिए गए। अध्यक्ष पद पर वर्तमान प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी तथा पूर्व में महामंत्री रहे अश्वनी अरोरा ने नामांकन पत्र लिया। महासचिव पद पर नवीन चौहान, सूर्यकांत बेलवाल और डॉक्टर हिमांशु द्विवेदी ने नामांकन पत्र लिया।
कार्यकारिणी के 20 पदों के लिए 26 सदस्यों ने नामांकन पत्र लिए। इनमें ठाकुर शैलेंद्र सिंह, संजीव शर्मा, कुमकुम शर्मा, सुदेश आर्य, जोगिंदर सिंह मावी, कुमार दुष्यंत, तनवीर अली, के के पालीवाल, डॉक्टर शिवा अग्रवाल, बालकृष्ण शास्त्री, देवेंद्र शर्मा, ललितेंद्र नाथ, विकास चौहान, अमित कुमार शर्मा, महेश पारीक, रोहित सिखोला, नरेश दीवान शैली, महताब आलम, शिव प्रकाश शिव, कुलभूषण शर्मा, आफताब खान, सूर्यकांत बेलवाल, संजय चौहान, बृजपाल सिंह, गोपाल कृष्ण पटवार और रूपेश वालिया शामिल है। गुरुवार को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन जमा होंगे। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी।

More Stories
प्रभु श्रीराम मंदिर और बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस का चढ़ा पारा। भाजपा सरकार हिंदुओं की आस्था से कर रही है खिलवाड़: बालेश्वर सिंह
बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन: पेड़ हैं तो जीवन है: नंदन कुमारी
15 बसों का चालान, 2 बसें सीज़, 4 बसों की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति।