मनोज सैनी
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अवैध कारोबार की रोकथाम व सत्यापन अभियान के अनुपालन में थाना पथरी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध कारोबार की रोकथाम व अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा 4 जून को मुखबिर की सूचना पर ग्राम गाडोवाली में दबिश दी गई जहां से अभियुक्त जाकिर पुत्र मोहम्मद इशाक निवासी मोहल्ला कोट रावन निकट माता मंदिर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार उत्तराखंड, अलीशेर पुत्र बशीर अहमद निवासी जमालपुर कला कनखल हरिद्वार, हारुन पुत्र हनीफ निवासी ग्राम सटला थाना मवाना मेरठ उत्तर प्रदेश को अवैध पटाखा फैक्ट्री का संचालन करते हुए अंतर्गत धारा 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


अभियुक्तों के पास से 1 ड्रम सिल्वर रंग बारूद पाउडर से भरा, 1 चुंबक यंत्र लोहे के बारीक कण एकत्रित करने वाला, 2 लकड़ी के यंत्र जिसमें फुलझड़ी, सुखाने के उपकरण, तीन सफेद प्लास्टिक के कट्टे जिसमें चमकीली फुलझड़ी बनाने का बुरादा, लकड़ी का फर्मा जिसमें लोहे की तार लगी हुई है, 30 फर्में लकड़ी के उपकरण फुलझड़ी बनाने के, 12 पेटी जिसमें छोटी बड़ी तैयार फुलझड़ी के पैकेट, 5 ढेर खुले फुलझड़ी बनी हुई जो 7 पेटियों में रखा गया है, एक पैकेट जिस पर सनलाइट पन्निया दो गड्डी रैपर फुलझड़ी तैयार करने के पैकेट बरामद किये गए। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार, उपनिरीक्षक रूकम सिंह नेगी, उप निरीक्षक सुधांशु कौशिक, का0 सुखविंदर, राजाराम, दीपक कुमार, राकेश नेगी शामिल थे।

More Stories
श्री गंगा सभा चुनाव का बजा बिगुल: आगामी चुनाव हेतु प्रधान सभा ने सर्वसम्मति से किया चुनाव आयोग का गठन।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग