अरुण सैनी
रुड़की। आलॅ इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस उतराखंड के प्रदेश महासचिव आदेश सैनी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन देते हुए बताया कि जनपद हरिद्वार में जुगाड़ वाहनों की भरमार है और ट्रैक्टर ट्रॉली भी 400-500 किंवंटल गन्ना लेकर सडकों पर रोजाना दोड रही है। इसी प्रकार पोपुलर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली भी ओवर लोडिंग में बिना टैक्स, इंसोरेंस, परमिट प्रदूषण आदि कोई भी दसतावेज नहीं होने के बाद भी खुलेआम दोड रही हैं। यहाँ तक की टोल प्लाजा पर भी बिना रोक टोक के दौड रही हैं। टोल प्लाजा पर कोई टोल नहीं लिया जाता है जबकि ऐसे जुगाड़ वाहन किराये भाड़े का काम करते हैं और किराया वसूल रहे है। ज्ञापन में कहा गया है कि हद तो तब हो जाती हैं कि जब टोल प्लाजा पर दोनों साइड कांटे भी लगे हुए हैं जो केवल ट्रकों के ही कांटे कराते हैं, जबकि ट्रैक्टर ट्राली में ट्रकों से ज्यादा माल लोडिंग कर अवैध रूप से बिना रोक टोक के चल रहे हैं। इसीलिये आदेश सैनी ने कहा है कि आपसे आप ऐसे अवैध रूप से चल रहे जुगाड़ वाहनों व अवैध रूप से चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली के खिलाफ कठोर कार्यवाही करवाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आदेशित करें।

More Stories
नवोदय नगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
अखिल भारतीय समाचारपत्र एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन 1 सितंबर को हरिद्वार में।
श्री गंगा सभा चुनाव का बजा बिगुल: आगामी चुनाव हेतु प्रधान सभा ने सर्वसम्मति से किया चुनाव आयोग का गठन।