मनोज सैनी
खानपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के डुम्मनपुरी गांव का एक युवक द्वारा देर रात अपनी पत्नी की हत्या करके सुबह थाने पहुंच गया। बताया गया है कि उसे अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने शक था। इसी कारण उसने पत्नी के चालचलन से तंग आकर के उसे मौत के घाट उतार दिया।
प्राप्त जानकारी के खानपुर थाना क्षेत्र के डुमनपुरी गांव में एक जोगी परिवार रहता है जिसके बबलू पुत्र श्यामलाल ने रविवार सुबह खानपुर थाने पंहुचकर बताया कि उसने पारिवारिक विवाद के चलते रात के समय अपनी पत्नी सुशीला उम्र 35 वर्ष की गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना पाकर खानपुर प्रभारी अरविंद रतूड़ी पुलिस बल लेकर गांव की ओर रवाना हुए और मौके पर जाकर महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया।

प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि शव के गले में चुन्नी का फंदा लगाकर हत्या की गई थी। पुलिस भी हत्या का कारण शक मानकर चल रही है। ग्रामीणों ने बताया है कि बबलू को शक था कि उसकी पत्नी के किसी से अवैध संबंध हैं।इस पर बबलू ने अपनी पत्नी को कई बार समझाया, मगर वह नहीं मानी। इसी बात को लेकर दोनों में देर रात काफी नोकझोक हुई और बबलू ने उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं हत्या की जानकारी मिलने पर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। खानपुर थानाध्यक्ष अरविंद रतूड़ी ने बताया कि मृतक सुशीला के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है तथा आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

More Stories
प्रेस क्लब, चुनाव: धर्मेंद्र चौधरी ने दूसरी बार ऐतिहासिक जीत की दर्ज। अपने प्रतिद्वंदी को 50 वोटों से हराया। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने दी बधाई।
एसएसपी ने बदले 7 थाना-कोतवाली के प्रभारी
गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ की जा रही है कड़ी कार्यवाही: 17 अवैध घरेलू सिलेंडर जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मुकदमा किया गया दर्ज।