क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का एक दिलचस्प मामला सामने आया है जहां एक गांव में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला एकतरफा प्रेम की चाहत में युवक से शादी करने की जिद पर अड़ गई। शादीशुदा महिला अपनी एक सहेली के साथ शनिवार शाम फेरुपुर पुलिस चौकी पहुंची और वहां जमकर हंगामा काटा।

महिला के हंगामें को देखते हुए पुलिस ने युवक को चौकी बुलवाया और किसी तरह शादीशुदा महिला को समझा-बुझाकर शांत कराया। मिली जानकारी के अनुसार शादीशुदा महिला जिस युवक से शादी करना चाहती है वह धनपुरा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने शादीशुदा महिला को उसके परिजनों को साथ लाने की हिदायत देकर वापस भेज दिया है। बताया जा रहा है कि महिला और युवक की कुछ दिनों तक फोन पर वार्ता हुई। कुछ दिनों से युवक ने महिला से बातचीत करना बंद कर दिया। शानिवार को महिला अपनी एक सहेली के साथ फेरुपुर चौकी आ गई। चौकी प्रभारी समीर पांडे ने बताया कि महिला को उसके परिजनों के साथ आने की हिदायत दी गई है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।