मनोज सैनी
हरिद्वार। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी हरिद्वार ने जनपद के कक्षा 1- 12 तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों की आज 10 अगस्त की छुट्टी घोषित कर दी।
जिला प्रशासन द्वारा आनन-फानन में की गई छुट्टी की घोषणा की जानकारी अभी शिक्षा विभाग को भी नहीं मिली है, जनपद के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल खुले हैं, बच्चे और शिक्षक स्कूल पहुंच गए हैं, आनन-फानन में की गई छुट्टी की घोषणा से स्कूलों बंद तो नही हुए है लेकिन लगातार अभिभावकों की पूछताछ के चलते स्कूलों में शैक्षिक कार्य जरूर ठप हो गया है।

More Stories
SIR को लेकर डीएम ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक। कहा एसआईआर के जरिए निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना।
मोदी के 12 साल पर कांग्रेस ने बोला तीखा हमला। कहा मोदी के 12 साल झूठ का पुलिंदा।
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, प्रशासन रहा पूरी तरह सतर्क।