मनोज सैनी
हरिद्वार। ईएमबी, भेल हरिद्वार में कार्यरत कर्मचारी व पत्रकार त्रिलोक चन्द भट्ट के सुपुत्र बीएचईएल उपनगरी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर 3, के मुख्यद्वार के सामने से मोबाइल पर बात करते हुए पैदल जा रहे थे कि पल्सर सवार तीन युवक उनका मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गये। घटना रात्रि करीब 8:45 बजे की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिलोक चन्द भट्ट के सुपुत्र हिमांशु भट्ट जो पत्रकार और एक जाने माने यूटूबर भी है रात करीब 8:45 बजे पीएसी गेट की ओर से दिल्ली पब्लिक स्कूल की तरफ पैदल जा रहे थे। इसी बीच डीपीएस के गेट पर पहुंचते ही किसी परिचित का फोन आया और जैसे ही उन्होंने जेब से फोन निकालकर कान पर लगाया तभी पीछे से आए तीन बाइक सवार युवकों ने झपट्टा मारकर उनका महंगा मोबाइल लूट लिया और तेजी से फरार हो गए। घटनास्थल से एक युवक से लिफ्ट लेकर पत्रकार ने भारतीय स्टेट बैंक कि सेक्टर 3 ब्रांच से स्वर्ण जयंती पार्क की ओर भागे लुटेरों का करीब 2 किलोमीटर तक पीछा भी किया लेकिन वे फरार हो गए। तत्काल घटना की सूचना रानीपुर पुलिस को देने के साथ ही प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई लेकिन अभी तक लुटेरों का कोई पता नहीं चल पाया है।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।