मनोज सैनी
ऋषिकेश। ऋषिकेश से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सड़क पर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल अपना आपा खोते हुए एक व्यक्ति को पीट रहे है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के स्टाफ ने बताया कि मंत्री जी पर सुरेंद्र सिंह नेगी नाम के एक व्यक्ति ने जानलेवा हमला करने की कोशिश की।
वही मंत्री ने भी आव देखा ना ताव सुरेंद्र सिंह नेगी की जमकर धुनाई कर दी। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश के एक कार्यक्रम में जैसे ही मंत्री बाहर निकले सुरेंद्र सिंह नेगी बकायदा मंत्री को गाली देने लगे और ईट उठाकर मारने की कोशिश की।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग
बैरागी कैंप में तथाकथित समाजसेवी की स्कॉर्पियों ने 3 बेजुबान गायों को कुचला, तीनों की हुई मौत। तथाकथित समाज सेवी करण पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज।