ब्यूरो
किच्छा। भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुके उत्तराखंड में रिश्वतखोरों की कोई कमी नहीं है। भ्रष्टाचार की इसी कड़ी में विजिलेंस की टीम ने किच्छा तहसील में राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) के पद पर तैनात धनेश कुमार शर्मा को 5 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मदन कुमार द्वारा अप्रैल 2022 में पैमाइश शुल्क ₹9000 तहसील में जमा कराए थे परंतु आरोपी द्वारा रिश्वत न मिलने के कारण पैमाइश का काम नहीं किया गया और इसे टालता रहा। जिस पर शिकायतकर्ता के द्वारा 19 जनवरी को सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसपी विजिलेंस प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देशन में और पुलिस उपाधीक्षक विजिलेंस शिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण व निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। विजिलेंस ट्रैप टीम ने आरोपित राजस्व निरीक्षक कानूनगो धनेश कुमार को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। टीम आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
भ्रष्ट कानूनगो को गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, निरीक्षक भानु प्रकाश आर्या, निरीक्षक विनोद यादव, उप निरीक्षक राजीव उप्रेती, कांस्टेबल नवीन कुमार, कांस्टेबल संजीव नेगी को शामिल थे।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग
बैरागी कैंप में तथाकथित समाजसेवी की स्कॉर्पियों ने 3 बेजुबान गायों को कुचला, तीनों की हुई मौत। तथाकथित समाज सेवी करण पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज।