
क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। बेटी ने अपनी मां पर मौसा को बेच देने तथा दुष्कर्म करतेे हुए गर्भवती बनाकर गर्भपात कराने का गम्भीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर मां व मौसा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पीडिता ने पुलिस से सुरक्षित स्थान नारी निकेतन या फिर किसी एनजीओ में भेजने की भी गुहार लगाई है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि एक किशोरी ने तहरीर देते हुए शिकायत की हैं कि उसकी छोटी बहन उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स अस्पताल में भर्ती थी। जहां पर उसकी देखरेख के लिए वह अपनी मां के साथ थी। 06 अक्टूबर 20 को उसकी मां के जीजा साधुराम निवासी ग्राम कानर बनारस बिहार बहन को देखने आये। इसी दौरान उसकी मां ने उसको अपने जीजा साधुराम के हवाले कर दिया। मौसा साधुराम उसको लेकर बनारस पहुंचे, जहां पर साधुराम ने उसको बताया कि उसे उसकी मां ने बेच दिया है। जिसके बाद मौसा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और गर्भवती बना दिया। जिसके बाद उसके मौसा ने उसका गर्भ गिराने के लिए दवा दी। जिसके खाने से उसकी तबीयत बिगड गयी। इसी बीच फोन पर मौसा ने उसकी मां से बात करायी तो उसने मां से पूछा कि मां तुमने उसको मौसा को क्यों बेचा? जिस पर मां ने जबाब दिया कि तेरी छोटी बहन के खातिर उसे बेचा गया है। जब उसने मौसा की करतूतों की शिकायत मां से की गयी तो मां ने अपने जीजा साधुराम के खिलाफ ऋषिकेश में मुकदमा दर्ज कराया गया। ऋषिकेश पुलिस ने उसको मौसा के घर बिहार से बरामद कर लिया, लेकिन मौसा भाग गया। पुलिस उसको लेकर ऋषिकेश पहुंची, जहां पर पुलिस ने उसको माँ के हवाले कर दिया। तब मां ने अपने जीजा के खिलाफ शिकायत वापस लेने के लिए शपथ पत्र दे दिया। इसी दौरान मां के दो परिचित ऋषिकेश पहुंचे वह उनके साथ ज्वालापुर पहुंच गयी। लेकिन वह अपनी मां के साथ नहीं रहना चाहती। उसकी मां ने उसको पहले भी बेच दिया था और भविष्य में भी बेच सकती है। इसलिए उसको अपनी मां पर कतई भरोसा नहीं है। पीडिता ने अपनी मां और मौसा साधुराम के खिलाफ कार्यवाही करने तथा उसको सुरक्षित स्थान नारी निकेतन या फिर एनजीओ में भेजने की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर उसकी मां और मौसा के खिलापफ सम्बंध्ति धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
More Stories
ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान ने लगाया यूनियन कार्यालय पर जबरन कब्जा करने का आरोप।
सैनी आश्रम, ज्वालापुर प्रकरण में नया अपडेट। कूट रचित दस्तावेज और षडयंत्र के तहत समाज के चंद जयचन्दों ने रजिस्टर्ड करवायी “प्रबंध समिति, सैनी आश्रम, ज्वालापुर” नाम की नई संस्था।
केंद्रीय चुनाव प्रभारी ने की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित 8 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की घोषणा।