हर्ष सैनी
हरिद्वार। आज विश्व विख्यात संत बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की 67वीं जन्म जयंती पर शाहपुर शीतलखेड़ा ब्रांच में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय व शाहपुर इंटर कॉलेज में पौधे रोपें गए। मिशन द्वारा इन पौधों को गोद लिया गया व इनकी पूर्ण रूप से परवरिश करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जनता को देश को स्वछ बनाने के लिए संदेश दिए गए साथ ही बाबा हरदेव सिंह के पैगाम “प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों हानिकारक है” जैसे विचारों को समाज के बीच रखा गया। इस दौरान ब्रांच के मुखी सतीश कुमार, प्रचारक एडवोकेट अनिल कमल, संचालक अजय खरोला, दीपक, स्वाति, परमजीत, नीलम समेत कई सेवादल सदस्यों ने भाग लिया।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।