ब्यूरो
हरिद्वार। ब्लॉक कांग्रेस कनखल के अंतर्गत पुराना बस स्टेंड जगजीतपुर पर पार्षद उदयवीर चौहान व पूर्व प्रधान दिनेश वालिया के संयुक्त संयोजन मे देहरादून मे शान्तिपूर्ण आन्दोलन कर रहे युवाओं पर पुलिसिया लाठीचार्ज के विरोध मे भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर उदयवीर चौहान पार्षद और दिनेश वालिया पूर्व प्रधान ने कहा देश और प्रदेश मे युवा नौकरी मांगता है तो सरकार पुलिस को आगे करके उनकी उचित मांग को जबरन दवाने का काम करती है पढे लिखे युवा सरकार से नौकरी नही मांगेगा तो किसके पास जाकर मांगे। सरकार की युवाओ को रोजगार उपलब्ध कराने की जितनी भी निती बनाई वो कारगर साबित नही हुई है जिस कारण युवा आहत और व्यतीत है।
शुभम अग्रवाल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कनखल ने कहा लाठीचार्ज करा प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री ने दिखा दिया है कि उन्हे बेरोज़गार युवाओं से कोई संवेदना नही है। भर्ती परिक्षा घोटालो की फेहरिस्त से प्रदेश को कलंकित करने का काम धामी सरकार ने किया है। जैसे जैसे जांच आगे बढ रही है पेपर लीक मे भाजपाई नेताओ की संलिप्ती उजागर हो रही है इसलिए हम सीबीआई जांच की मांग कर रहे है क्योंकि पुलिस अभी तक फरार आरोपी भाजपाई नेताओ को गिरफ्तार तक नही कर पा रही है और उन आरोपियो को पकडने के लिए ईनाम घोषित करना पङ रहा जिससे इस सरकार की कार्यप्रणाली पर शक होता है। प्रदेश सचिव दिनेश दूबे व रकित वालिया ने संयुक्त रूप से कहा कि जिस तरह प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के इशारे पर छात्रों को बेरहमी से लाठियों से पीटा गया ऐसा लगता है कि भाजपा ने बेशर्मी का जो पोशाक पहन रखी है वह अब सर्विदित हो गई है।जांच मे आई भाजपा के लोगों की सलिंप्तता यह उजागर करती है कि भाजपा पूरी तरह बौखला चुकी है आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुकेश विश्नोई सुमित त्यागी, जोगेन्द्र, प्रदीप, यशपाल, श्याम सुंदर, अजयदास महाराज, सुरेन्द्र ,बीरबल ,सुभाष, कामेश, संदीप ,अंकित ,शोयब आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग
बैरागी कैंप में तथाकथित समाजसेवी की स्कॉर्पियों ने 3 बेजुबान गायों को कुचला, तीनों की हुई मौत। तथाकथित समाज सेवी करण पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज।