Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण: हरिद्वार की सड़कों पर उमड़ा भारी जनसैलाब, कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है जनता: गोदियाल

मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ व महंगाई, बेरोजगारी शिक्षा, स्वास्थ्य में सरकार की विफलताओं के विरुद्ध उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर प्रारंभ हुई परिवर्तन यात्रा का द्वितीय चरण का आगाज आज तीर्थ नगरी हरिद्वार में शहर की सीमा पर स्थित पूर्व नगरपालिका चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी के राधा कृष्ण धाम भूपतवाला से प्रारंभ हुआ। आज सुबह से ही कांग्रेस के कार्यकर्ता भारी संख्या में राधा कृष्ण धाम पर एकत्र हुए। वहां से वेद पाठी ब्राह्मणों के स्वस्तिवाचन और मंगलाचरण के साथ तिलक लगाकर शंखनाद करते हुए परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ हुआ। परिवर्तन यात्रा प्रारंभ होने के अवसर पर उपस्थित हजारों की संख्या में उमड़ी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस में तीर्थ नगरी हरिद्वार में परिवर्तन का बिगुल फूंक दिया है। परिवर्तन यात्रा के माध्यम से भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा जनता आशा भरी दृष्टि से कांग्रेस की ओर देख रही है। भाजपा सरकार ने अपने भ्रष्टाचार और जनविरोधी फैसलों से देवभूमि की जनता को ठगने का काम किया है। जिसे जनता बर्दाश्त नहीं करने वाली। उन्होंने कहा हरिद्वार में आस्था और श्रद्धा की महाकुंभ 2021 में भाजपा सरकार ने जमकर पैसों की बंदरबांट करते हुए भ्रष्टाचार और निर्माण कार्यों में भारी अनियमितताएं की है। कुंभ मेले में कोविड-19 जांच के नाम पर करोड़ों रुपए का घपला और जनता की जान माल के साथ खिलवाड़ भाजपा के चरित्र को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता की आवाज बुलंद करने के लिए सड़कों पर उतर कर रचनात्मक संघर्ष करें।
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने आह्वान किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता कमर कस कर संघर्ष के लिए तैयार हो जाए और परिवर्तन यात्रा के माध्यम से सरकार की नाकामियों को जनता के मध्य में रखने का काम करें। प्रीतम सिंह ने कहा कांग्रेस एकजुट होकर 2022 का विधानसभा चुनाव जीतने का काम करेगी।


सह प्रभारी झारखंड की विधायक श्रीमती दीपिका पांडे सिंह और राजेश धर्माणी ने कहा कांग्रेस 2022 चुनाव जीतने को प्रतिबद्ध है। कार्यकर्ताओं की ताकत के बलबूते भर लोकतंत्र जनता के हितों के लिए भी समर्पित भाव से संघर्ष किया जाएगा।
राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा व उप नेता प्रतिपक्ष करण माहरा, विधायक आदेश चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष, तिलकराज बेहड़ कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफ़ेसर जीतराम, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, उपाध्यक्ष संगठन पूर्व एमएलसी पृथ्वी पाल सिंह चौहान आदि ने संबोधित किया।
परिवर्तन यात्रा भूपतवाला राधा कृष्ण धाम से प्रारंभ होकर दूधाधारी चौक खड़खड़ी भीमगोडा हर की पैड़ी अपर रोड, ललतारो पुल, देवपुरा, चंद्राचार्य चौक, खन्ना नगर, शंकर आश्रम, आर्य नगर चौक आदि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन यात्रा का भव्य स्वागत किया। परिवर्तन यात्रा में युवाओं, महिलाओं और भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया। परिवर्तन यात्रा में पूर्व चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी खुली जीप पर बैठकर यात्रा में लोगों का अभिवादन कर रहे थे, सतपाल ब्रह्मचारी समर्थकों का भारी हुजूम परिवर्तन यात्रा में दिख रहा था। परिवर्तन यात्रा में मुख्य तौर पर पूर्व शहर अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी, पार्षद महावीर वशिष्ठ, पार्षद कैलाश भट्ट, युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री दीपक ज़ख्मोला, विधानसभा युवा काँग्रेस अध्यक्ष नितिन तेश्वर, महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी, युवा नेता आर्यन राठौड़, युवा नेता जावेद खान, तरुण व्यास, नीरज साहू महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अंजू मिश्रा, श्रीमती शशि झा, डॉक्टर संतोष चौहान, सुमन अग्रवाल, श्रीमती रचना शर्मा, श्रीमती लता जोशी, श्रीमती बीना कपूर, श्रीमती अंजू दिवेदी, श्रीमती सरिता शर्मा, श्रीमती विमला पांडे, दीपक पांडे, सरदार रमणीक सिंह, विमल शर्मा, बलराम गिरी कड़क, अखिल त्यागी, जतिन हांडा, विकास चंद्रा, नितिन यादव, तरुण सैनी, करण सिंह राणा, हिमांशु बहुगुणा, विवेक भूषण विकी, अरविंद शर्मा, अनिल ठाकुर, महेंद्र अरोड़ा, विजय गुप्ता, राजेश जैन, पार्षद अमन गर्ग, पार्षद अनुज सिंह, वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर, धर्मपाल सिंह, मनोज सैनी, तेजस्वी गुप्ता, वीरेंद्र भारद्वाज, जगदीश प्रसाद, भूलेराम चौधरी, अन्नू गोयल, सरोज नेगी, सरोज गुप्ता, अनीता डारिया, अनिल कुमार, राजेन्द्र गुप्ता, नरेश कुमार, दीपाली नेगी, सिंकी नेगी, राजेन्द्र कुमार, अंशुल, उर्मिला, श्रीमती पार्वती नेगी, सतीश कुमार, हरीश सिंगल, राजेंद्र बालियान, राजेंद्र जाटव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मनीष करणवाल, ठाकुर रतन सिंह, सतनारायण शर्मा, मनोज महंत, मोनिक धवन, मकबूल कुरेशी, नईम कुरैशी, छम्मन पीर जी, पार्षद सोहेल अख्तर, चौधरी बलजीत सिंह, बलराम राठौड़, त्रिपाल शर्मा, प्रदीप पंत, सुरेंद्र सैनी, तीर्थ पाल रवि, विशाल राठौर, डॉ धूम सिंह सैनी समेत हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!