मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर प्रदेश सरकार ने एसओपी जारी कर दी है। हाईकोर्ट द्वारा पूर्व में लगाई गई रोक व उसके बाद राहत देने के बाद प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर एसओपी जारी कर दी है। एसओपी के अनुसार चारधाम यात्रा 18 सितंबर 2021 से शुरु होगी। चारधाम यात्रा के दौरान कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा। वहीं चारधाम यात्रा की मानिटरिंग करने के लिए कंट्रोल रुम भी बनाया जायेगा। साथ ही कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट भी अनिवार्य होगी। एसओपी में प्रत्येक धाम के लिए यात्रियों की क्षमता भी जारी की गई है। जिसमें बदरीनाथ धाम में 1000, केदारनाथ धाम 800, गंगोत्री धाम 600, यमुनोत्री धाम में 400 यात्री ही दर्शन कर सकेंगे।

More Stories
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा