मनोज सैनी
हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया की एक बैठक मायापुर स्थित यूनियन भवन के सभागार में संपन्न हुई। जिसमें सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी शुजा गांधी ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया विभाग विकास नेगी ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया से संबंधित जानकारी दी और सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने के गुर सिखाए।
[yotuwp type=”videos” id=”It0Clylwo2E” ]
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हम लोकसभा चुनावों में हरिद्वार सांसद को बेनकाब करेंगे और उनकी निष्क्रियता को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस मौके पर सागर बत्रा को हरिद्वार महानगर कांग्रेस सोशल मीडिया का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया।
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा की अब समय आ गया है की कांग्रेस को सोशल मीडिया का अधिकाधिक प्रयोग कर कांग्रेस की रीतियों, नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जाए। इसके लिए अब प्रत्येक कांग्रेस जन को एक योद्धा की तरह काम करना होगा।
बैठक में मुख्य रूप से राजबीर सिंह कण्डारी, आशीष भारद्वाज, मनोज सैनी, शुभम जोशी, सचिन पालीवाल, आकाश बिरला, सोनू शर्मा, सुमित बर्मन,निशांत, अभिषेक कुमार,फिरोज आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।