हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल का नगर निगम में भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी, पार्षद विनित जौली, अनिल वशिष्ठ के नेतृत्व एवं भाजपा युवा नेता विदित शर्मा, दीपांशु विधार्थी, रितेश वशिष्ठ के संयोजन में स्वागत समारोह जगदीश स्वरूप आश्रम में आयोजित किया गया। इस मौके पर स्वामी राममुनि जी महाराज से भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल ने आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार युवाओं के उत्थान व विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। भाजयुमो प्रदेश की युवाओं की आवाज बनेगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चे की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि कुंदन सिंह लटवाल व हरजीत सिंह के नेतृत्व में भाजयुमो प्रदेश की युवा शक्ति को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। निश्चित रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा और अधिक सशक्त होकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेगा।
भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा कि जो भी कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व जारी करेगा उसे हरिद्वार जनपद में जोरशोर से क्रियान्वित किया जायेगा।
इस अवसर पर स्वागत समारोह में मुख्य रूप से मुकेश पुरी, सीताराम बडोनी, सूर्यकान्त शर्मा, दीपक चौहान, आयुष सती, संजू प्रजापति, डॉ. नीरज पंत, नीरज शर्मा, राम अवतार, अंकुश भाटिया, दिव्यम यादव, मोहित अरयाल, श्यामसुंदर शर्मा, नीरज पाल, मनोज पाल, प्रदीप त्यागी, अनुपम त्यागी, संदीप गोस्वामी, संजय वर्मा, नामदेव, गगन नामदेव, अमित शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

More Stories
डॉ हरक सिंह रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली की समीक्षा।
14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली “वोट चोर-गद्दी छोड़” महारैली में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे कूच।
शादी का झाँसा देकर पीड़िता से दुष्कर्म कर अफ़्रीका भाग गए आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से दबोच लाई पुलिस।