हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा अपने कार्यकाल में जनता को परेशान करने वाले निर्णय ही लिये जा रहे हैं। चाहे नोटबन्दी हो या जीएसटी या फिर बैंकों का विलय। संजय अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में ओबीसी बैंक का पीएनबी बैंक में विलय होने पर गत 15 दिनों से बैंक का कामकाज ठप पड़ा है। व्यापारियों को तथा आम खाता धारको को बहुत परेशानी हो रही है। चेकों की क्लीयरिंग बंद पड़ी है। कब खुलेगी बैंक के अधिकारी नहीं बता पा रहे हैं। संजय अग्रवाल ने कहा कि विवाह शादी का सीजन चल रहा है। लोगों की चेक क्लीयर नहीं हो रहे हैं। बैंक वालों ने चेक ड्रॉप बॉक्स का मुंह बंद कर दिया है। खाता धारक को बैंक कर्मी संतुष्ट नहीं कर पा रहे हैं। गतिविधि कब चालू होंगे कोई नहीं बता पा रहा है। यह केंद्र सरकार का तुगलकी फरमान आम जनता पर कहर ढा रहा है।

More Stories
अशासकीय विद्यालयों का वेतन शीघ्र जारी होगा: डाॅ. धन सिंह रावत।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर को लेकर वीसी के माध्यम से की सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक।
छेड़छाड़ करने वाले को एक वर्ष की कैद।