मनोज सैनी
हरिद्वार। कुंती नमन इंस्टीट्यूट ऑफ़ फार्मा टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह का आयोजन किया गया।आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पारस सैनी व प्रशासनिक निदेशक राघवी अदलखा ने किया। इस अवसर पर दोनों ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।
प्राचार्य डॉक्टर तुलसी बिष्ट ने फार्मेसी वीक मनाने का उद्देश्य और इसके लाभ के बारे में बताते हुए उनके एकेडमिक जीवन में इसके प्रभाव के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह के इस आयोजन में हर्षित,अशरफ अली, रचना, रवि, नितिन, सुधांशु, अयान, समीर, अरमान, सविता, अंजना, योगेश, अमित, रचना, ममता राणा आदि छात्र-छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग, भाषण, रंगोली, खेल कूद, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और अतिथियों द्वारा हर्षित, रचना, रवि, अफ़सर अली, समीर, नितिन, सुधांशु, अयान को पुरस्कार वितरण भी किए गए। इस अवसर पूजा तनेजा काजल सैनी, विशाखा करणवाल, विभोर चौहान, पुष्पेंद्र कुमार ,आयुष गोयल आदि सम्मिलित हुए।

More Stories
पूर्व सांसद राज बब्बर के जन्म दिन पर कांग्रेसजनों ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक। मां गंगा से की उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना।
अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा। रेलवे, जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सयुक्त रूप से हटाया गया अतिक्रमण।
पेपर लीक के विरोध में जागरूकता अभियान चलाएगी कांग्रेस: बालेश्वर सिंह