मनोज सैनी
हरिद्वार। बढ़ते कोरोना के चलते बैशाखी स्नान पर्व की ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल का आरटीपीसीआर टेस्ट कराने की कार्यवाही प्रारंभ की गई।
कुम्भ मेला पुलिस कुम्भ के शुरुआत से ही एक निश्चित प्रकिया के तहत हर बार होने वाले स्नान पर्व के बाद मेले में ड्यूटीरत अधिकारियों और जवानों का आरटीपीसीआर टेस्ट करवा रही है। इसी क्रम में इस बार भी कुंभ मेले के सबसे महत्वपूर्ण शाही स्नान बैशाखी पर्व के सकुशल सम्पन्न हो जाने के अगले दिन ही मुख्य कुम्भ पुलिस लाइन मायापुर स्टेडियम पुलिसबल के कोविड टेस्ट की कार्यवाही आरंभ कर दी गई। आज कुल 448 अधिकारी/जवानों के टेस्ट किये गए।

More Stories
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।
पड़ोसी लड़की को कमरे में खींचकर बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने वाले को 10 वर्ष की कैद।
कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, “आप” से पार्षद प्रत्याशी ने समर्थकों सहित कांग्रेस का थामा हाथ।