मनोज सैनी
हरिद्वार। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया है कि परिवहन विभाग द्वारा आज हेलमेट के प्रति सिडकुल क्षेत्र में प्रवर्तन/जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने अवगत कराया कि बिना हेलमेट के पाए गए 100 दुपहिया वाहनों का चालान किया गया तथा 15 से अधिक दुपहिया वाहन जिनके पास लाइंसेंस एवं हेलमेट नहीं थे उन वाहनों को सीज किया गया। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि हेलमेट लगाने वाले लोगों को परिवहन टीम द्वारा फूल तथा चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया।
इस अभियान में सहायक परिवहन अधिकारी श्रीमती नेहा झा,परिवहन कर अधिकारी अरुणा सैनी,सहायक परिवहन उप निरीक्षक अश्वनी कुमार,सहायक परिवहन निरीक्षक सुरवीर कण्डवाल शामिल रहे।

More Stories
अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां।
कांवड़ मेला 2026 के दौरान 7 निर्माता कंपनियों को नोटिस।
कांवड़ यात्रा निर्विघ्न सकुशल हुई सम्पन्न। 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना।