मनोज सैनी
हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने बिना अनुमति के मकर संक्राति पर्व पर प्रदेश व्यापार मण्डल अध्यक्ष सहित 50-60 लोगों के खिलाफ कोरोना-19 की गाइड लाइन का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि बिना अनुमति के मकर संक्राति पर्व पर प्रदेश व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजीव चौधरी, शिव कुमार कश्यप, मयंक मूर्ति भट्ट, श्रवण गुप्ता, तेज प्रकाश साहू, सुमित अरोड़ा, प्रवीण शर्मा, सुधीर तेश्वर, सरदार कोमल सिंह, अशोक कश्यप, चंद्रमोहन वाचस्पति, सतीश चंद शर्मा, चंद्र प्रकाश अरोड़ा, सुरेश भाटिया, राजेंद्र वधावन आदि व्यापारियों को साथ लेकर महाकुंभ शाही यात्रा निकाली गयी।

जो कि गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह ललतारा पुल शुरू की गयी। महाकुंभ शाही यात्रा में कोविड-19 की गाइड लाइन का खुला उल्लंघन किया गया। जिसमें ना तो सोशल डिस्टेसिंग का ख्याल रखा गया और ना ही यात्रा में शामिल लोगों द्वारा मास्क लगाया गया। जिनके द्वारा समाज में कोविड-19 संक्रमण फैलाने तथा लोगों के जीवन को खतरे में डालने का प्रयास किया गया। जिनके खिलाफ पुलिस ने कोविड-19 गाइड लाइन उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

More Stories
हरिद्वार प्रशासन का दावा: रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, हकीकत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने।
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।