हरिओम गिरी
रुड़की। नगर निगम रुड़की के मेयर गौरव गोयल पर एक महिला के द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप के मामले में आठ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पीड़ित महिला का आरोप है की पुलिस बार बार उनको ही परेशान कर रही है और पुलिस अब तक उनके चार बार ब्यान ले चुकी है। पीड़ित महिला का आरोप है की पुलिस उन्हें ही कंफ्यूस करने में लगी हुई है। पीड़ित का कहना है की अब उन्हें अपनी जान का भी खतरा लग रहा है।
बता दे बीते आठ जनवरी को एक महिला ने नगर निगम के मेयर गौरव गोयल पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप लगाकर गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी और मेयर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की थी। पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस अभी तक मामले की जांच ही कर रही है। पीड़ित महिला ने अब आरोप लगाया है की पुलिस बार बार उनके ही ब्यान ले रही है और उन्हें ही परेशान कर रही है। पीड़ित का आरोप है की मेयर पर पुलिस इसलिए कार्यवाही नहीं कर रही है क्योंकि मेयर सत्ताधारी पार्टी के नेता है। पीड़ित का कहना है की स्थिति को देखते हुए उन्हें अपनी जान का भी खतरा लग रहा है।

More Stories
लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान: 22 बसों सहित कुल 164 वाहनों के चालान, पांच बसों की फिटनेस निरस्त।
हरिद्वार में संपादकों का महाकुंभ: प्रिंट मीडिया आज भी सबसे विश्वसनीय: महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज
नवोदय नगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।