मनोज सैनी
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार की कोतवाली मंगलौर में पुलिस को भाजपा नेताओं को सत्ता की हनक दिखाना भारी पड़ गया। भाजपा नेताओं की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा के झबरेड़ा से विधायक देशराज कर्णवाल सहित कई भाजपा नेता दिखाई दे रहे है। एक भाजपा के कार्यकर्ता को छुड़ाने के लिए कई भाजपा नेता मंगलौर कोतवाली पहुँचे। इस दौरान वो कोतवाली प्रभारी से बातचीत कर ही रहे थे कि अचानक एक भाजपा कार्यकर्ता ने वहां खड़े पुलिसकर्मी पर पैसे लेने का आरोप लगा दिया।
इतना सुनते ही कोतवाली में देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनो तरफ से गली गलौज शुरू हो गई और पुलिस ने सभी भाजपा नेताओं को कोतवाली से बाहर की तरफ खदेड़ना शुरू कर दिया। अचानक ही कोतवाली प्रभारी का पारा हाई हो गया और कोतवाली से बाहर निकलते ही पुलिसकर्मियों ने भाजपा नेताओं पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी। लाठियों की तड़तड़ाहट सुनते ही कोतवाली में मौजूद अन्य भाजपा नेता कोतवाली से बाहर भागते नजर आए। सोशल मीडिया पर इस मामले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

More Stories
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।
पड़ोसी लड़की को कमरे में खींचकर बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने वाले को 10 वर्ष की कैद।
कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, “आप” से पार्षद प्रत्याशी ने समर्थकों सहित कांग्रेस का थामा हाथ।