मनोज सैनी
हरिद्वार। कोतवाली मंगलौर में हुए कोतवाल व भाजपा नेताओं के बीच के प्रकरण को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने मंगलौर कोतवाली निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट का स्थानांतरण करते हुए उन्हें रुड़की कोतवाली का निरीक्षक बनाया गया है। बताते चलें कि विगत दिन मंगलौर कोतवाली में पहुंचे बीजेपी नेताओं के साथ उनका गाली गलौज और मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों ने इस मामले में जांच बैठा दी थी, जांच निष्पक्ष किए जाने को लेकर एसएसपी ने उनका ट्रांसफर कर दिया है। अमर चंद्र शर्मा को मंगलौर कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

More Stories
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।
27 के स्थान पर 28 मई को होगा ईद-उल-जुहा (बकरीद) के लिए सार्वजनिक अवकाश।