ब्यूरो
हरिद्वार। पिछले दिनों पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान विधायक मदन कौशिक के गृह वार्ड खन्नानगर में हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए गोलीकांड में फरार चल रहे भाजयुमो नेता विष्णु अरोड़ा समेत पांचों इनामी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट ले लिए हैं। बता दें कि फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं।

खन्नानगर में पिछले दिनों भाजपा नेता विष्णु अरोड़ा और दीपक टंडन आदि के बीच विवाद हुआ था। आरोप था कि विष्णु ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की और तोड़फोड़ करते हुए घर में घुसकर दीपक टंडन के साथ मारपीट की। इस मामले को लेकर अलग-अलग तीन मुकदमे दर्ज किए गए थे। मामले में अभी तक पुलिस मुख्य आरोपी विष्णु अरोड़ा के भाई समेत चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अभी कुछ दिन पहले ही एसएसपी हरिद्वार ने फरार आरोपी विष्णु अरोड़ा, श्रेय शास्त्री, कुन्नू पहाड़ी, लक्की भदौरिया और नोनी पेवल की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया था। रेल चौकी प्रभारी प्रवीण रावत ने बताया की सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों का गैर जमानती वारंट लिया है।

More Stories
जिन्होंने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे: आलोक शर्मा
कूड़ा परिवहन में लापरवाही पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, एजेंसी पर ₹25,000 का जुर्माना।
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।