ब्यूरो
हरिद्वार। पिछले दिनों हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के ग्रह वार्ड खन्ना नगर में हुए गोलीकांड और बवाल में 10 हजार के इनामी भाजपा नेता विष्णु अरोड़ा को हरिद्वार पुलिस और एसओजी की टीम ने सेक्टर 2 भेल से गिरफ्तार कर लिया, जबकि आरोपी का अंबाला से गिरफ्तार होना बताया जा रहा था। विष्णु को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ के बाद पुलिस विष्णु को खन्ना नगर स्थित घटनास्थल पर लायी। जहां आरोपी को पैदल घुमाकर जांच पड़ताल की गयी।


तीन मुकदमें दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे विष्णु और उसके साथियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता चला जा रहा था। चन्द दिन पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 योगेंद्र सिंह रावत ने विष्णु अरोड़ा, श्रेय शास्त्री, लकी भदोरिया, कुन्नू पहाड़ी और नोनी पेवल की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया था। इसके बावजूद विष्णु के हाथ नहीं आने पर पुलिस ने पांचों इनामियों के गैर जमानती वारंट भी कोर्ट से हासिल कर लिए थे। इतना ही नहीं कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू होने वाली थी। इस बीच विष्णु अरोड़ा के अंबाला में छिपे होने की सूचना भी सामने आयी। पुलिस ने मुख्य आरोपी विष्णु को गिरफ्तार कर लिया और उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा, बाकी शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More Stories
लग्जरी स्लीपर बसों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान, 12 बसें सीज़, 80 का हुआ चालान।
नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़। 500-500 के नकली नोटों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार।
चुनाव में हस्तक्षेप करने पर मंत्री मदन कौशिक के खास गुर्गे विकास तिवारी की धुनाई, तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर।