मनोज सैनी
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के विश्वप्रसिद्ध पावन धाम में भव्य गंगा प्रतिमा स्थापित। गंगा दशहरा के मौके पर वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच स्थापित हुई प्रतिमा। देश विदेश के श्रद्धालू अब करेंगे गंगा दर्शन। पावन धाम ट्रस्ट ने दी जानकारी।गंगा दशहरे के पावन पर्व पर पावन धाम आश्रम में माँ गंगा की मूर्ति स्थापित की गई। इस अवसर पर महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी विशोकानंद, गीता भवन ट्रस्ट सोसाइटी के संरक्षक स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती, महामंत्री सुनील गर्ग, कंट्रोलर ट्रस्टी अंशुल श्री कुंज, मेयर अनीता शर्मा ने संबोधित किया।
इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष डॉ भरत अग्रवाल, सचिव सुरेंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल, योगेश गर्ग, वेदान्त प्रकाश, दर्शन सिंगला, पार्षद अनिरुद्ध भाटी, कन्हैया खेवड़िया, विदित शर्मा, आकाश भाटी, राजू दास, महामण्डलेश्वर स्वामी हरिहरानंद, पुष्पेन्द्र पुरी आदि उपस्थित थे।

More Stories
प्रदेशभर में खुलेंगी सहकारी बैंकों की 50 नई शाखाएं।
कल 2 मई, शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी, घबराएं नहीं।
बड़ी खबर: राजाजी टाइगर रिजर्व में मंत्री के बेटे की शादी मामले में मात्र 2 फॉरेस्ट गार्ड मिले दोषी, किया सस्पेंड।