ब्यूरो
देहरादून। प्रदेशवासियों के लिए बहुत बड़ी खबर आई है जब गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी “मानसखंड” को देश मे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस बात की जानकारी सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक श्री के एस चौहान ने दी। श्री चौहान ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड राज्य की झांकी को राज्य गठन के उपरांत पहली बार देश मे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जो पूरे उत्तराखंड राज्य के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा की मुझे बेहद खुशी है कि मुझे इस झांकी में उत्तराखंड राज्य से टीम लीडर के रूप में अपने कर्तव्यों को निर्वाह करने का अवसर मिला।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग
बैरागी कैंप में तथाकथित समाजसेवी की स्कॉर्पियों ने 3 बेजुबान गायों को कुचला, तीनों की हुई मौत। तथाकथित समाज सेवी करण पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज।