सुमित सैनी
पिरान कलियर। रुड़की ब्लॉक के ग्राम ढन्डेडी ख्वाजगीपुर में किसान के गेहूं के खेत में आग लगने से 10-12 बीघे गेंहू का खड़ा खेत जल कर राख हो गया है। जिस कारण खेत मालिक को भारी नुकसान हुआ है। मौके पर काला उर्फ अमित सैनी ने आग को बुझाया वरना खेत में खड़ी फसल का बहुत भारी नुकसान हो सकता था। मौके पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश जिसमे ग्रामीणों को सफलता मिली वरना और भी भारी नुकसान हो सकता था। आग बुझाने में आशु सैनी, विशाल सैनी, अक्कू सैनी, अरुण सैनी, भानु प्रताप सैनी, नरदेव सैनी, सुमित सैनी, महिपाल कश्यप, विशु राज सैनी, अरविंद कश्यप आदि ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने में सहयोग किया।

More Stories
कांग्रेस परिवार के ‘होली मिलन’ में उमड़ा जनसैलाब, ‘फूलों की होली’ से महका हरिद्वार।
नाबालिग का अपहरण करने वाले को दो वर्ष की कैद।
होली से पूर्व शराबियों को सार्वजनिक स्थानों व ढाबो में बैठकर जाम छलकान पडा भारी, पुलिस ने 30 व्यक्तियों को दबोचा।