मनोज सैनी
हरिद्वार। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को और अधिक मजबूती देने के लिये भाजपा द्वारा “घर- घर भाजपा” कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि घर-घर जाकर लोगों से भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय विधायक मदन कौशिक के गृह वार्ड नंबर 19 में बीजेपी पार्षद के पति सचिन बेनीवाल को जनता का रोष भुगतना पड़ा। सचिन बेनीवाल आज अपनी पत्नी के वार्ड में गली-गली घूमकर “घर-घर भाजपा” कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों के घर जा रहे थे।

इस दौरान एक स्थानीय निवासी ने उन्हें खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। स्थानीय निवासी का आरोप है कि भाजपा द्वारा कोई विकास कार्य नहीं किया गया और घर-घर वोट किस मुंह से मांगने आ रहे हैं। इतना सुनते ही सचिन बेनीवाल क्रोधित हो गए और उन्होंने स्थानीय निवासी से कहा कि उनका वोट नहीं चाहिए। जिसके बाद स्थानीय निवासी ने कहा कि वोट नहीं चाहिए तो गली गली घूम क्यों रहे हो? गली में काफी देर तक हंगामा होता रहा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार में बेतहाशा बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, भाजपा सरकार की जुमलेबाजी से जनता परेशान हो चुकी है, जिस कारण भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को जनता का आक्रोश झेलना पड़ रहा है।

More Stories
रोजगार मेले में 120 में से 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट।
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश।
बीएचईएल देश के विकास की एक आधारशिला है: एच. डी. कुमारस्वामी