क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रान्तर्गत छात्रा के पिता के प्यार में पड़कर एक शिक्षिका लापता हो गई। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। लापता होने के बाद शिक्षिका व छात्रा के परिजन दोनों की तलाश में जुटे हुए हैं लेकिन अभी तक शिक्षिका और प्रेमी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। छात्रा का पिता व अविवाहित शिक्षिका के लापता होने की खबर शहर में आग की तरह फैल गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र की रहने वाली एक अविवाहित शिक्षिका आर्यनगर चौक के पास स्थित एक छात्रा को पढ़ाने उनके घर पर जाती थी। बृहस्पतिवार को अविवाहिता शिक्षिका छात्रा को पढ़ाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन वह वापस नहीं लौटी। इसके बाद अविवाहित शिक्षिका के परिजनों ने छात्रा के परिजनों से संपर्क किया तो छात्रा का पिता भी गायब मिला। जिसके बाद परिजनों को दोनों के बारे में मालूम चला तो सब भौचक रह गये। आनन फानन में परिजनों में दोनों की तलाश शुरू कर दी, मगर अभी तक भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।