क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। कलयुग में मां की ममता को कलंकित करने की घटना बीएचईएल मानव विकास संसाधन केंद्र के पास खाली प्लाट में देखने को मिली। जहां कुछ ही घंटे पहले जन्म लेने वाली बच्ची को फेंका गया। वह आवारा कुत्तों का निवाला बनने से बच गई। बल्कि कुदरत का करिश्मा रहा कि उसे बचाने के लिए राहगीरों के कदम बच्ची की किलकारी से रुक गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु को तत्काल महिला चिकित्सालय में लाया गया। बच्ची की स्थिति देख चिकित्सकों ने आईसीयू में भर्ती कर दिया। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल कर नवजात को प्लाट पर फेंक कर जाने वाली की तलाश में जुटी है।
रानीपुर कोतवाली अंतर्गत सेक्टर 1 स्थित मानव विकास संसाधन केंद्र के पास खाली प्लाट पर राहगीरों को एक बच्चे की किलकारी सुनाई दी। एकांत में बच्ची की किलकारी ने राहगीरों के कदम रुकने को मजबूर कर दिए। प्लाट में जाकर देखा तो नवजात शिशु अकेला रो रहा है। कुछ ही देर में वहां से गुजरने वाले लोगों की भीड़ प्लाट पर बच्ची को देखने के लिए लग गई और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। नवजात शिशु के मिलने की सूचना पर रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश सिंह देव अपने सहयोगी कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। बच्ची को तत्काल प्लाट से उठाकर महिला अस्पताल में भेजा गया। महिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने भी पूरा वाकया सुना तो वह भी दंग रह गए और नवजात को बचाने के लिए चिकित्सकों ने भी भरसक प्रयास कर उसे तत्काल आईसीयू में भर्ती कर दिया। समय से नवजात को इलाज मिल जाने पर जिंदगी खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना के बाद सरकार का “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” का नारा समाज में खोखला साबित हो रहा है। रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से इस बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग 11बजे के आसपास नवजात बच्ची के प्लाट में मिलने की सूचना मिली थी जिसे तत्काल महिला अस्पताल ने चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची का जन्म कुछ ही घंटे पहले हुआ है। बच्ची को प्लाट में फेंक कर जाने वाले की तलाश में क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर तलाश की जा रही हैं। अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।

More Stories
गैरसैंण सत्र में जनहित मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने पर ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को किया सम्मानित।
अवैध असलहा फ़ैक्ट्री का भंडाफोड़: 6 अवैध तमंचे, अधबनी पिस्टल व राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद।
जनहित के मुद्दों पर सदन में सरकार को घेरने में कामयाब रहे कांग्रेस विधायक: रवि बहादुर