Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

गैरसैंण सत्र में जनहित मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने पर ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को किया सम्मानित।

ब्यूरो

हरिद्वार। गैरसैंण में चले विधानसभा सत्र में ज्वालापुर विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने जनहित मुद्दों पर जबरदस्त आवाज बुलंद की, और आज हरिद्वार के वार्ड नं 10 के बाल्मीकि बस्ती क्षेत्र में पार्षद प्रत्याशी निखिल सौदाई के संयोजन में क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया। विधायक ने साफ कहा गैरसैंण सत्र में लोगों की परेशानियां उठाना हमारा फर्ज था, लेकिन भाजपा सरकार शुरू से ही इसे दरकिनार करती आ रही है।

गैरसैंण विधानसभा सत्र की गूंज आज हरिद्वार विधान सभा क्षेत्र में दिखी। विधायक इंजीनियर रवि कुमार को जनहित मुद्दों पर साहसी रुख के लिए लोगों ने सम्मानित किया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने विधायक का स्वागत फूलमालाओं से किया। विधायक ने बताया कि गैरसैण में हुए विधानसभा सत्र में लोगों की आवाज उठाने का काम हमारी ओर से किया गया, जिसको शुरू से ही भाजपा सरकार दरकिनार करती आ रही है। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाने साधते हुए कहा कि जनता की आवाज दबाई नहीं जा सकती। कार्यक्रम का सफल संचालन यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विशाल प्रधान ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी, मनोज सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, जितेंद्र तेश्वर, वैभव, सागर बेनीवाल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अनंत पांडेय, आशु भारद्वाज, आशु श्रीवास्तव, दीपक कोरी आदि उपस्थित थे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!