ब्यूरो
चमोली में नमामि गंगे साइट पर विगत 19 जुलाई, 2023 को हुए हादसे में शहीद होमगार्ड गोपाल सिंह, सोबत लाल और मुकुंदी लाल के आश्रितों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहीदों के बीमा देयकों की धनराशि 30-30 लाख के चेक प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों के देयकों को त्वरित गति से निस्तारित करने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में शहीदों के सैलरी खाते में प्रदत्त निशुल्क दुर्घटना बीमा की धनराशि एचडीएफसी व एक्सिस बैंक द्वारा प्रत्येक आश्रित को 30-30 लाख का चेक प्रदान करने के लिए कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना के कुशल मार्गदर्शन में जिला कमांडेंट चमोली एस.के.साहू के अथक प्रयासों से मात्र 26 दिनों के भीतर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहीदों के आश्रितों को चेक प्रदान किए गए। जो उत्तराखंड होमगार्ड विभाग के इतिहास में पहली बार हुआ है। इस अवसर पर संबंधित बैंक के अधिकारी, जिला कमांडेंट कार्यालय के समस्त कार्मिक उपस्थित थे। शहीदों के आश्रितों को त्वरित गति से समस्त देयकों का भुगतान करने पर होमगार्ड विभाग के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा हो रही है।

More Stories
हरिद्वार में 25 मार्च को रोजगार मेला, 100 पदों पर होगा चयन।
बीएचईएल द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।
नवरात्र के पहले दिन माँ मनसा, माँ चंडी देवी एवं अन्य मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतारें।