
मनोज सैनी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रूपए और घायलों को 1-1 लाख रुपए की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घायलों को एम्स ऋषिकेश हेलीकॉप्टर से लाया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय को भी घटना की पूरी जानकारी दी गईं है।
More Stories
उत्तराखण्ड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने किया जमदग्नि का स्वागत।
विवेक विहार कालोनी में एचआरडीए ने अनाधिकृत निर्माण किया सील, नोटिस के बावजूद भी जारी था निर्माण कार्य।
गंगोत्री जा रहा प्राइवेट कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल।