मनोज सैनी
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद में हुई दुखद घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
[yotuwp type=”videos” id=”NdtYPSWOdHw” ]
मुख्यमंत्री ने कहा कि चमोली जनपद में बिजली के करंट लगने से 15 लोगों के घायल एवं हताहत होने की सूचना मिली है। जिलाधिकारी चमोली को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर करने के लिए हेलीकॉप्टर की सेवाएं ली जा रही है। सरकार और प्रशासन के द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं। अनुमन्य सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी चमोली में बिजली के करंट लगने से हुई दुर्घटना के स्थलीय निरीक्षण एवं मृतकों के परिजनों से भेंट हेतु देहरादून से चमोली के लिए रवाना हो गए हैं।

More Stories
मौसम विभाग ने किया सोमवार एवं मंगलवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी।
प्रदेशभर में खुलेंगी सहकारी बैंकों की 50 नई शाखाएं।
कल 2 मई, शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी, घबराएं नहीं।