मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार द्वारा चारधाम यात्रा हेतु श्रद्धालुओं को सीमित संख्या की बाध्यता को समाप्त किये जाने का हरिद्वार ट्रैवल एसोसिएशन ने स्वागत किया। एसोसिएशन के महामंत्री सुमित श्रीकुंज ने कहा हम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बहुत आभार व्यक्त करते हैं, साथ ही सरकार से मांग करते है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में आ रही समस्याओं का भी निवारण तत्काल किया जाए ताकि सभी को आराम से रजिस्ट्रेशन मिल सके व ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सूरज शर्मा, अभिनव जमदग्नि, हरीश शर्मा, भवन गोस्वामी, रामकुमार पाल, राजेश चौधरी, बाली, धीरज झा, बलवीर, चेतन आहूजा, विनोद पुरी, दीपक सहगल प्रमोद पाल आदि ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी जाहिर की व ईश्वर से सभी यात्रियों की मंगलमय यात्रा की कामना की।

More Stories
नवरात्र के पहले दिन माँ मनसा, माँ चंडी देवी एवं अन्य मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतारें।
सिडकुल थाना क्षेत्र में 5 हुड़दंगियों को पुलिस ने दबोचा।
नवरात्रि पर्व पर अलर्ट है खाद्य सुरक्षा विभाग: चेकिंग अभियान में 120 किलो बिना लेबल कुट्टू आटा जब्त कर किया नष्ट।