मनोज सैनी
हरिद्वार। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में वरिष्ठ भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता डा.विशाल गर्ग ने चिकित्सा सेवा में अनुकरणीय योगदान दे रहे चिकित्सकों को सम्मानित किया। डा.एनके अग्रवाल, डा.ऋषभ दीक्षित, डा.राम शर्मा, डा.उदय वडेरा, डा.अंशुल श्रीमाली, डा.अभिषेक गोयल, डा.चिराग वडेरा, डा.शौर्य शर्मा, डा.सुशील शर्मा आदि चिकित्सकों को फूल एवं बुके देकर उत्साह बढ़ाया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता डा.विशाल गर्ग ने कहा कि चिकित्सक रात दिन रोगियों की सेवा में अपना जीवन समर्पित रखते हैं। विकट परिस्थितियों में भी चिकित्सक धैर्य के साथ रोगियों का इलाज कर जीवन प्रदान करते हैं। चिकित्सकों का जितना भी सम्मान किया जाए, उतना कम है। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि कोरोना काल हो या अन्य विकट परिस्थिति में चिकित्सक अपनी सेवाएं देने से पीछे नहीं हटते हैं। सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में चिकित्सक समान रूप से रोगियों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं।

More Stories
दुष्कर्म व हत्या का प्रयास करने के आरोपी की बेल नामंजूर।
स्कूलों में रिकाॅर्ड समय में वितरित की गई 23 लाख निःशुल्क किताबें।
अतिक्रमण हटाओ अभियान: पंतद्वीप घाट एवं आसपास के क्षेत्रों में चला प्रशासन का पीला पंजा, ध्वस्त की 100 से अधिक झोपड़ियां और खोखे।