मनोज सैनी
ऋषिकेश। ऋषिकेश क्षेत्र में चीला के पास इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल के ट्रायल के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहां गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर पलट गई, जिससे गाड़ी में बैठे दो अधिकारी सीधे चीला शक्ति नगर में जा गिरे।
जानकारी के अनुसार राजाजी टाइगर रिजर्व के चीला रेंज में इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल के ट्रायल हो रहा था, तभी बड़ा हादसा हो गया। खबर है कि इस हादसे में रेंजर और डिप्टी रेंजर समेत चार अधिकारियों की मौत हो गई, जबकि चार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हैं। इसके अलावा दो कर्मचारी लापता हैं। मरने वालों में एक वन क्षेत्र अधिकारी चीला शैलेश घिल्डियाल हैं, जो पीएमओ उप सचिव (प्रधानमंत्री कार्यालय) मंगेश घिल्डियाल के भाई हैं।
वन क्षेत्र अधिकारी चीला शैलेश घिल्डियाल के अलावा वन क्षेत्राधिकार प्रमोद ध्यानी और सैफ अली खान उर्फ सैफी (महावत) की भी मौत की पुष्टि हुई है। वहीं ड्राइवर हिमांशु गुसाईं घायल बताया जा रहा है। इसके अलावा राजाजी नेशनल पार्क के डॉक्टर राकेश नौटियाल भी घायल है। वहीं कुलराज सिंह, अंकुश, अमित सेमवाल और अश्विन (बिज्जू) भी घायल है, जिन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं नदी मे गिरे दो लोग लापता बताए जा रहे है। लापता दोनों लोगों की तलाश में गोताखोरों की टीम सर्च ऑपरेशन में लगी हुई है। हादसे कैसे हुआ इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन बताया जा रहा है कि ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण यह घटना हुई है। ट्रायल के दौरान कंपनी का ही ड्राइवर गाड़ी चला रहा था।
घटन की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी, जो आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।