विकास झा
हरिद्वार। चैत्र नवरात्रि एवं हिंदु नववर्ष के उपलक्ष्य में मां भगवती जन सेवा समिति की ओर से रविवार को शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समाजसेवी संतोष पांडेय ने बताया कि शोभा यात्रा प्रेम ज्योति महादेव मंदिर सलेमपुर से निकलकर होली चौक साईं धाम होते हुए तिरूपति कॉलोनी, सलेमपुर गांव के रविदास मंदिर होते हुए वापस प्रेम ज्योति महादेव मंदिर पर समाप्त हुई। सम्मानित व्यक्ति सुनील गाबा, ज्ञानेश उपाध्याय, संतोष पांडे, सतीश शर्मा, शिवकुमार, नेकराम, अनिल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
कांग्रेस ने की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप्प।
दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कैद, नाबालिग से दुष्कर्म का था आरोप।
महिला सुरक्षा की बात करने वाली धामी सरकार में सुरक्षित नहीं है बेटी। चंपावत में नाबालिग से गैंगरेप, जघन्य घटना को लेकर क्षेत्र की जनता में भारी रोष।