मनोज सैनी
हरिद्वार। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष व चकरौता विधायक श्री प्रीतम सिंह 21 नवम्बर को प्रात:10-30 बजे सचिवालय का घेराव करेंगे। महानगर कांग्रेस हरिद्वार अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था, मलिन बस्तियों के नियमतिकरण व मालिकाना हक देने, बेखौफ बदमाशों द्वारा प्रदेश में डकैती, हत्याओं तथा लूट के खिलाफ, महिला उत्पीड़न में अंकिता भंडारी व किरण नेगी हत्याकांड की सीबीआई जांच क्यों नहीं?, हरिद्वार पंचायत चुनाव में धांधली व कांग्रेस जनों का उत्पीड़न, चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति, बेतहाशा महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चकरौता विधायक 21 नवम्बर को सचिवालय का घेराव करेंगे। उन्होंने सभी कांग्रेस जनों से आह्वान किया है 21 नवंबर को होने वाले सचिवालय घेराव में कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे।

More Stories
बद्री-केदार समेत 47 मंदिरों में गैर सनातनियों के एंट्री बंद। सारा अली खान को केदार दर्शन के लिए देना होगा शपथ पत्र।
अवैध खनन पर सख्त हुआ प्रशासन: 14 स्टोन क्रेशर सील, 10 करोड़ का जुर्माना ठोंका। स्टोन क्रशर संचालकों में मचा हड़कंप।
मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियानः डाॅ. धन सिंह रावत