सुनील मिश्रा
हरिद्वार। दो गज की दूरी सभी के लिए है जरूरी। मास्क को लगाना है करोना को हराना है, जैसे स्लोगन लेकर जन जागरूकता अभियान के साथ आज पुलिस विभाग द्वारा ज्वालापुर कोतवाली से ज्वालापुर रेलवे स्टेशन तक नगर में एक रैली आयोजित कर निकाली गई। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस विभाग द्वारा आयोजित यह रैली कोतवाली ज्वालापुर से प्रारंभ होकर घास मंडी पीठ बाजार से होते हुए ज्वालापुर रेलवे स्टेशन तक निकाली गई। इस दौरान पुलिस विभाग के जवानों ने हाथों में तख्तियां बैनर लेकर “जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं” शहर के लोगों में कोरोना से बचने के उपायों के साथ जन जागरूकता अभियान चलाते हुए अपील की। इस मौके पर एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि देश और शहर मैं अभी करोना खत्म नहीं हुआ है जिस के संक्रमण से हमें अभी बचना होगा। उन्होंने कहा कि हमें सरकार द्वारा कोविड-19 को लेकर जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक सभी नियमों का पालन करना होगा तभी हम करो ना के संक्रमण से स्वयं और अपने परिवार को बचा सकते हैं। इस मौके पर आयोजित जागरूकता रैली में सीओ सिटी विशाखा अशोक, सीओ सिटी कनखल बिजेंदर दत्त डोभाल कोतवाली ज्वालापुर थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह कोश्यारी सहित रानीपुर थाना अध्यक्ष बहादराबाद श्यामपुर सिडकुल और हरिद्वार के थानाध्यक्षों ने शिरकत की।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।