मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने शुक्रवार को ग्राम बहादराबाद, तहसील हरिद्वार में खसरा नंबर 146, जिसमें श्री नीरज निवासी ग्राम बहादराबाद द्वारा कृषि कार्य किया जा रहा है, में खरीफ फसल के अंतर्गत धान फसल पर क्रॉप कटिंग कार्य का निरीक्षण करते हुए निर्धारित 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्र पर फसल की कटिंग कराई। मंड़ाई के पश्चात खसरा नंबर 146 में कटाई हेतु निर्धारित क्षेत्रफल 43.4वर्ग मीटर में कुल धान की उपज 11.400 कि.ग्रा. प्राप्त हुई।
क्रॉप कटिंग के दौरान तहसीलदार श्रीमती रेखा आर्य, सहा. भूलेख अधिकारी श्री हरिहर उनियाल, अपर सांख्यिकी अधिकारी श्री उत्तम सिंह, राजस्व निरीक्षक ज्वालापुर श्री अनिल गुप्ता, राजस्व उपनिरीक्षक-बहादराबाद श्री प्रवीण आर्य, श्री सन्दीप सैनी सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
SIR के नोटिसों पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, मतदाताओं को किया जा रहा परेशान: आलोक शर्मा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा। त्रुटि रहित एवं पारदर्शी मतदाता सूची बनाने के निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक चौहान की मंच पर नहीं लगाई कुर्सी, आमंत्रण तक नहीं फिर भी पहुंचे, बे-आबरू होकर बैठे, जिला मोर्चा भी रहा दूर।