क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। जुर्स कंट्री में रहने वाली महिला ने अपनी सगे भाई व भाभी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जुर्स कंट्री ज्वालापुर निवासी माला गुप्ता पत्नी अंकुर गुप्ता ने तहरीर देते हुए शिकायत की हैं कि सम्पत्ति को लेकर उसके सगे भाई शेखर सिंह व उसकी पत्नी निवासी नोएडा यूपी के साथ विवाद चल रहा है। आरोप हैं कि उसके भाई-भाभी ने उसके पति को जान से मारने की धमकी देते आ रहे है। उसकी मां ने भी भाई को काफी समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं माना। आरोप हैं कि भाई-भाभी ने मां के साथ भी अभद्रता की। पुलिस तहरीर के आधा र पर मामले की जांच में जुट गयी है। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आर के सकलानी ने बताया कि तहरीर दी गयी हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
नवरात्र के पहले दिन माँ मनसा, माँ चंडी देवी एवं अन्य मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतारें।
सिडकुल थाना क्षेत्र में 5 हुड़दंगियों को पुलिस ने दबोचा।
नवरात्रि पर्व पर अलर्ट है खाद्य सुरक्षा विभाग: चेकिंग अभियान में 120 किलो बिना लेबल कुट्टू आटा जब्त कर किया नष्ट।