हर्ष सैनी
रुड़की। महान समाज सुधारक, दलितों, वंचितों के मसीहा, महिला शिक्षा के प्रबल पैरोकार महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज लोकतांत्रिक जनमोर्चा रुड़की के संयोजक सुभाष सैनी ने सोलानी विहार कॉलोनी रुड़की में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया… सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले जी के बताए रास्ते पर चलकर हम समाज उत्थान का पुनीत कार्य करें तो यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके आदर्शों को हम अपने जीवन में आत्मसात करके राष्ट्र उत्थान में भी अपनी महती भूमिका अदा कर सकते हैं। लोकतांत्रिक जनमोर्चा से जुड़े युवा नेता अनंत सैनी, विनय साधयान, दलित नेता राजपाल सिंह माजरा, राजकुमार माजरा, छत्रपाल, गोवर्धन दास, जुगेंदर सैनी, प्रवीण सैनी, दिनेश कुमार, आकाश आदि ने भी अपनी ओर से महात्मा ज्योतिबा फुले जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया।

More Stories
17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः रावत
केन्द्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा।
सीएनजी गैस से भरे वाहन की आपस में हुई जोरदार टक्कर, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक चालकों की बची जान।