सुनील मिश्रा
हरिद्वार। कुंभ मेला आयोजन की तैयारियों को लेकर अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं वहीं हरिद्वार के कई अखाड़ों ने भी अपनी अपनी व्यवस्थाओं और मेले में आए रमता पंचों उनको ठहराने को लेकर कमर कस ली है। विदित हो कि कुम्भ मेला 12 वर्षों में एक बार भरता है जिसमें तेरह अखाड़ों से जुड़े रमता पंचो और उनके साथ आए सैकड़ों नागा साधुओं की जमात कुंभ मेला में सर्वप्रथम स्नान करते है। वहीं इससे पूर्व रमता पंच और उनके साथ आए बड़ी संख्या में नागा साधुओं को बड़े मैदान में ठहराया जाता है जहां से उनकी पेशवाई एक शोभा यात्रा के रूप में विभिन्न मार्गो से होते हुए हर की पेडी ब्रह्मकुंड पर गंगा स्नान के लिए पहुंचती हैं। आपको विदित हो कि सैकड़ों वर्षो पुरानी परंपरा अनुसार अखाड़ों के रमता पंचों और उनके साथ आए नागा सन्यासियों का स्वागत एवं अभिनंदन उनके अखाड़ों द्वारा विशेष रुप से किया जाता है। वहीं रमता पंचों को ज्वालापुर के पांडे वाला स्थित मैदान पर ठहराए जाने की परंपरा वर्षों पूर्व चली आ रही है।

इसी परंपरा के तहत आज जूना अखाड़ा की ओर से श्री महंत प्रेम गिरी जी महाराज ने कुंभ मेला के उप मेला अधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर ज्वालापुर के पांडे वाला स्थित जगह का निरीक्षण किया वह जल्द से जल्द वहां की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं जिनमें विद्युत, पेयजल, नगर निगम आदि के द्वारा संबंधित मार्गो को दुरुस्त कर साफ सफाई आदि के कार्य शीघ्र पूरा कराए जाने की बात कह वही इस मौके पर घड़ा पंचायत फिराहेडी यान के पदाधिकारियों ने भी अपनी ओर से जूना अखाड़े के श्री महंत एवं कुंभ मेले के आयोजन से जुड़े अधिकारियों को अपनी ओर से संबंधित क्षेत्र में मेले की व्यवस्थाओं को लेकर कई सुझाव दिए। जिसको प्रशासनिक अधिकारियों ने गंभीरता पूर्वक शीघ्र पूरा कराए जाने का आश्वासन दिया। मेले से जुड़े अधिकारियों के स्थलीय निरीक्षण के बाद स्थानीय क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल हो गया है। लोगों को यकीन हो चला है कि इस बार भी कुंभ मेला मैं आए संत महात्मा पुरुषों के उन्हें दिव्य दर्शन देखने का शुभ अवसर प्राप्त होगा। इस मौके पर धड़े के मंत्री उमाशंकर वशिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर शिव कुमार भगत कोषाध्यक्ष सचिन कौशिक संयुक्त मंत्री विपुल मिश्रा अनिल कौशिक श्यामसुंदर अनुराग डलवा गोपाल प्रधान विजय प्रधान संजय सरदार उमेश वासु प्रदीप निगारे आदि धड़े के पदाधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।