हरिद्वार। एसएसपी के निर्देश पर जनपद में चलाये जा रहे अवैध शराब, मादक पदार्थ एवं संदिग्ध व्यक्तियो की गिरफ्तारी के अभियान के अनुपालन में आज कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर के इन फिलिंग स्टेशन, भारत पेट्रोल पम्प खडखडी हरिद्वार के सामने झाडियों के पास एक सेन्ट्रो कार न0 UA-08-6524 जिसमें 9 पेटी देशी शराब पिकनिक (कुल 432 पव्वे) के साथ एक अभियुक्त संजीव गुप्ता पुत्र सुभाष चन्द नि0 मौ0 पिपलोतला थाना व कस्बा कैराना जिला शामली उ0प्र0 हाल निवासी पीन्टू चौहान पुत्र मनोज चौहान का मकान गली नं0 2 पीठ बाजार बहादराबाद हरिद्वार उम्र- 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाने पर 309/22 धारा 60/72 आब0 अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय पेश किया जायेगा।

More Stories
श्री गंगा सभा चुनाव का बजा बिगुल: आगामी चुनाव हेतु प्रधान सभा ने सर्वसम्मति से किया चुनाव आयोग का गठन।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग