मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल प्रातः काल से ही हो रही बारिस पर निरंतर नजर रखे हुए थे। वे अधिकारियों से लगातार सम्पर्क बनाये हुए थे तथा दिशा निर्देश दे रहे थेl जैसे ही अधिकारियों ने उन्हें रानीपुर मोड, भगतसिंह चौक, बहादराबाद बाल्मिकी बस्ती. लाटूवाला व कृष्णानगर कनखल, दीप पब्लिक स्कूल बहादराबाद के समीप,भारत माता मंदिर के पास रानीगली, हरिद्वार बस स्टैण्ड, मॉडल कॉलोनी में पानी घुसने के अलावा देवपुरा पुलिया के पास मकान की दीवार क्षतिग्रस्त होने की सूचना उन्हें दी तो उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को तेजी से जल निकासी करने के निर्देश दिये तथा स्वयं जल भराव वाले इलाकों, नाले- नालियों आदि का निरीक्षण करते हुए ऋषिकुल देवपुरा पुलिया के पास क्षतिग्रस्त हुए मकान का जायजा लिया व क्षतिग्रस्त आवास को खाली कराने तथा प्रभावितों को मानक के अनुसार राहत राशि उपलब्ध कराने के साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ( वित्त एवं राजस्व) श्री बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री पी एल शाह, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग
बैरागी कैंप में तथाकथित समाजसेवी की स्कॉर्पियों ने 3 बेजुबान गायों को कुचला, तीनों की हुई मौत। तथाकथित समाज सेवी करण पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज।